पंचायत चुनाव में लगाए गए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अफसरों को मंगलवार को ट्रेनिंग दी गई। वरिष्ठ अफसरों ने नामांकन से नाम वापसी और प्रतीक चिह्न आवंटन तक कई बिंदुओं पर गौर करने के लिए लिए कहा गया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य अफसरों ने रिटर्निंग व
सहायक रिटर्निंग अफसरों को प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण में नामांकन करने वाले उम्मीदवारों की आयु, मतदाता सूची में नाम के साथ लगाए जाने वाले अन्य प्रपत्रों के सही अंकन को देखने पर विशेष गौर किए जाने के लिए कहा। इसी तरह नामांकन पत्रों की जांच के समय विभिन्न बिंदुओं को बारीकी से देखने, नाम वापसी और प्रतीक चिह्न आवंटन करते समय प्रत्याशी के नाम के अक्षरों के मिलान करने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण में मिल्कीपुर, अमानीगंज, हैरिंग्टनगंज, सोहावल, रुदौली और मवई के रिटर्निंग अफसर, सहायक रिटर्निंग अफसरों के साथ निर्वाचन विभाग के सहायक निर्वाचन अधिकारी
सर्यूभान, तौसीफ अहमद, राम सहाय आदि मौजूद थे।