आम आदमी पार्टी ने अपने संगठात्मक ढांचे को मजबूत करने में जुट गई है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को पार्टी की सिविल लाइन स्थित एक होटल के सभागार में जिला कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पार्टी के अवध प्रांत के प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह के निर्देशानुसार जिले में अगस्त माह तक पार्टी का मजबूत संगठन खड़ा हो जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्तांओं से कहा कि जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है। संगठन के जरिये आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में एक मजबूत विकल्प बनकर आएगी। बैठक में कमेटियों का गठन हुआ। इसमें रमाकांत गौड़ को नगर प्रभारी, मो. कलीम सह प्रभारी, प्रहलाद शर्मा सचिव, मनीष सिंह आसिफ सिद्दीकी, आशुतोष चौहान को सदस्य बनाया गया।
मो. रफीक को अल्पसंख्यक विंग का प्रभारी, अली रजा को सह प्रभारी, पूरा ब्लॉक का प्रभारी झिनकूराम, सह प्रभारी राधेश्याम, हैरिंग्टनगंज ब्लाकॅ में अरूण को प्रभारी, दिलीप को सहप्रभारी, रुदौली ब्लॉक मो. इरशाद, हरगोविंद को सहप्रभारी, मसौधा ब्लॉक मो. अली प्रभारी, अशोक सहप्रभारी, अमानीगंज ब्लॉक बेंचूराम प्रभारी, ओंमकार नाथ चौबे सह प्रभारी बनाए गए।
मो. इसराईल घोषी को जिला कमेटी में कोषाध्यक्ष, व प्रवीण सिंह को सोशल मीडिया तथा अब्दुल कय्यूम, चंद्रभान, सूरजलाल को जिला कार्यसमिति में चुना गया। जिला संयोजक गंगा बक्श व सचिव नदीम ने कहा कि महिला, युवा, छात्र विंग का गठन एक हफ्ते में पार्टी करेगी।
बैठक में गायत्री मिश्रा, मो. जफर, फिरोज खां, दद्न पांडेय, पवन कुमार वर्मा, राम खेलावन, हरिप्रसाद मौर्य आदि मौजूद रहे।