फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध विवि के बीकॉम प्रथम वर्ष का परीक्षाफल घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि ने मुख्य परीक्षा बीकॉम प्रथम वर्ष का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा परिणाम को विवि ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करा दिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि बीकॉम प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम 90.83 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

अवध विवि में मुख्य परीक्षा में बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी को समाप्त हुई थी। परीक्षा की समाप्ति के साथ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ।
सोमवार देर शाम को विवि प्रशासन की ओर से बीकॉम प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा नियंत्रक उमानाथ के अनुसार बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा में 5 हजार 420 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, इसमें 4 हजार 923 उत्तीर्ण घोषित हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया है कि परीक्षा में 3 हजार 502 छात्र के सापेक्ष 3 हजार 101 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.65 प्रतिशत रहा है जबकि कुल सम्मिलित 1 हजार 918 छात्राओं के सापेक्ष 1 हजार 822 छात्राएं उत्तीर्ण हुई है। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.99 प्रतिशत रहा है। समस्त परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.83 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें