फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर के लिए सिटी मजिस्ट्रेट पद से दे दिया था इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व सदस्य डॉ. अनिल मिश्र सोमवार को सिविल लाइंस स्थित राम भवन पहुंचे। उन्होंने ठाकुर गुरुदत्त सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कहा कि राममंदिर आंदोलन में ठाकुर गुरुदत्त सिंह की भूमिका अविस्मणीय है, उन्होंने इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन

दोनों ट्रस्टियों ने उनके पौत्र शक्ति सिंह व परिवार से मुलाकात की। इस दौरान राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़ी पुरानी यादों पर चर्चा की। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव व विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि ठाकुर गुरुदत्त सिंह का योगदान अविस्मणीय है।
22-23 दिसंबर 1949 की देर रात राम जन्मभूमि पर रामलला के प्राकट्य के समय वो शहर के सिटी मजिस्ट्रेट थे। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत के मूर्ति हटवाने के आदेश को जनभावनाओं का हवाला देकर मानने से इनकार कर दिया था और सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा दे दिया था। मौके पर रतन सिंह, देवेश मिश्रा, अजय, मुकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें