गणतंत्र दिवस के मौके पर असामाजिक तत्व पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस को सक्रिय किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स जांच व तलाशी अभियान चला रही है।
सुरक्षा के मद्देनजर अति संवेदनशील धर्मनगरी अयोध्या में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। बार्डर प्वाइंटों पर आने-जाने वालों की जांच व तलाशी के निर्देश दिए गए हैं।
गणतंत्र दिवस परेड के लिए पुलिस लाइन सजकर तैयार है। अधिकारियों ने सोमवार को ग्राउंड का दौरा कर मातहतों से तैयारियों की जानकारी ली। मंगलवार को समारोह के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त एसपी मिश्र होगें।
सोमवार को एसपी सिटी आरएस गौतम, सीओ सिटी व लाइन यमुना प्रसाद ने तैयारियों की समीक्षा की। शहर से गांव तक मंगलवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।
इसके लिए विभिन्न संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं, कार्यालयों तथा गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। जनपद की संवेदनशीलता के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था में ढिलाई नहीं बरतने की हिदायत दी गई है।