फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: प्रसिद्ध विद्वान आचार्य रामदेव शास्त्री का निधन

Sun, 26 Feb 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
आचार्य रामदेव शास्त्री-फाइल फोटो
विज्ञापन
अयोध्या। सागरिया पट्टी हनुमानगढ़ी से जुड़े, जगद्गुरू हर्याचार्य के शिष्य रामनगरी के प्रसिद्ध विद्वान महंत रामदेव शास्त्री का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे, शनिवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। सरयू तट पर उनके शिष्य अभिषेक दास द्वारा उन्हें जलसमाधि दी गई।महंत ज्ञानदास के शिष्य महंत संजय दास ने कहा कि उन्होंने अयोध्या की पौराणिकता पर शोध भी किया था। अयोध्या के 148 पौराणिक स्थलों की जानकारी देती उनकी पुस्तक काफी लोकप्रिय हुई थी। इसके अलावा उन्होंने मानस सूक्ति विमर्श, अवध सौरभ पत्रिका, श्री संप्रदाय आचार्य दर्शन, श्री हनुमान बाहुक, भक्ति भूषण भाग, श्री कपिल मुनि चरितामृत, प्राचीन श्री राम रक्षा स्त्रोत की व्याख्या, भारतीय संस्कृति में आर्यवर्त की अयोध्या जैसी पुस्तकें लिखीं जो मील का पत्थर साबित हुईं।
विज्ञापन

उनके शिष्य जगद्गुरू रामदिनेशाचार्य ने कहा कि अयोध्या की पौराणिकता के संरक्षण के प्रति वे आजीवन चिंतित रहे। उनके लेखन में भी यह चिंता प्रकट होती रही। अयोध्या ने एक विशिष्ट संत ही नहीं बल्कि उच्चकोटि का साहित्य साधक भी खो दिया। हनुमानगढ़ी के पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास ने कहा कि वे सात्विक विचारधारा से परिपूर्ण, उच्च कोटि के साहित्य साधक थे। महंत डॉ.महेश दास, महंत मुरली दास, महंत राजेश पहलवान, महंत सत्यदेव दास, महंत बलरामदास, महंत अजीत दास, पुजारी रमेश दास, पुजारी हेमंत दास, सहित बड़ी संख्या में संत-धर्माचार्यों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें