फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध ठेले हटाते ही हुआ बवाल

Mon, 22 Jun 2015 10:40 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुंडागर्दी पर उतारू ठेले वाली महिलाओं और पुरुषों ने वाणिज्य निरीक्षक एके सिंह के आवास में थ्रीव्हीलर घुसेड़ दिया। इसी बीच अवैध वाहन चालकों का साथ मिल गया तो, नारेबाजी के साथ अपशब्दों का भी प्रयोग होने लगा।
विज्ञापन


सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय भी इनके कोप से नहीं बचा। इसी बीच किसी तरह रेलवे पुलिस फोर्स की मदद से कार्रवाई को अंजाम दे आधा दर्जन ठेलों व सामान को कार्यालय में रखवाकर एसएसई एसआर रिजवी आवास चले गए। इस सूचना पर ठेले वालों का आतंक उनके कार्यालय के बाद आवास पर भी गाली-गलौज के रूप बरपा।

सोमवार सुबह पौने नौ बजे के करीब सीएमआई एके सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसआरआर रिजवी, जेई अनुज कुमार गुप्त व ऋतुरंजन भारती ने आरपीएफ को लेकर फौव्वारा चौराहे से दक्षिण रेलवे स्टेशन सड़क के किनारे व रेलवे भूमि पर लगे अवैध ठेलों को हटवा दिया।
विज्ञापन


आरपीएफ की मदद से इंजीनियरिंग विभाग ने ठेलों को कार्यालय में खड़ा करा दिया। ठेला हटाते ही सभी दुकानदार एकजुट हो गये। सीएमआई आवास पर जमकर नारेबाजी हुई। एक टैंपो अंदर घुसेड़ दिया गया। उनके प्रति अपशब्दों का प्रयोग हुआ। दोपहर 12 बजे तक सभी उनके आवास के सामने डटे रहे।

सुरक्षा के लिए सीएमआई आवास व गेट पर ताला लगा दिया गया। एसएसई कार्यालय पर मौजूद इंजीनियरों अनुज कुमार गुप्त व ऋतुरंजन भारती से ठेले वालों की झड़प हुई। गाली-गलौज पर रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी मिली तो गुंडागर्दी पर उतारू अवैध ठेले वाले बैकफुट पर आ गये।

यहां भी कार्यालय गेट पर ताला जड़ा गया। ठेले वालों को सायं चार बजे ठेला देने और रेलवे सीमा के बाहर ही ठेला लगने देने की बात कहने पर एक बार फिर सभी सीएमआई आवास पहुंचे और उन्हें ढूंढते रहे। इसके बाद सभी रेलवे स्टेशन पर सीआईटी मुकुल सक्सेना से मिले। उन्होंने बताया कि सीएमआई सुल्तानपुर गये हैं।

 उनके आने पर ठेला दिला दिया जायेगा। रेलवे जमीन पर व सड़क के किनारे ठेले नहीं लगेंगे। उन्होंने अधिकारी आवास में घुसने, गाली-गलौज व नारेबाजी की रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी भी दी।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें