आजादी के नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 119वीं जयंती शनिवार को श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाई गई। अयोध्या व फैजाबाद जुड़वा शहरों में जगह-जगह गोष्ठी आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेवा समिति के तत्वावधान में गुप्तारघाट स्थित गुमनामी बाबा भगवन जी की समाधि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने गुमनामी बाबा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनसे जुड़े राज सार्वजनिक किए जाने की मांग उठाई।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष माहेश्वरी मिश्रा, महंत बृजमोहन दास, कृष्ण कुमार मिश्र, अनुराग मिश्र, आशीष मिश्र, अयोध्या दास, संतोष मिश्र, शंकर बाबा, जितेंद्र, राकेश पांडेय, शिवम मिश्र, प्रीत मिश्र, शिव कुमार सिन्हा, कन्हैया, अनिल मिश्र, रुचि सिन्हा आदि मौजूद रहे।
अयोध्या के हनुमानगढ़ी चौराहे पर व्यापारियों ने नेताजी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसमें व्यापारी नेता सुफल चंद्र मौर्य, बालकृष्ण वैश्य, सुशील मौर्य, कन्हैया मौर्य, शत्रुघ्न गुप्त, रामबाबू गुप्त, शुभम चौरसिया, हरिनारायण झा, संदीप, मुकेश मोदनवाल, नीरज रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
अखिल भारत हिंदू महासभा ने नेताजी की जयंती पर गुप्तारघाट स्थित गुमनामी बाबा की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नेताजी से संबंधित 100 फाइलों को सार्वजनिक किए जाने को ऐतिहासिक क्षण बताया।
कहा कि इन फाइलों के सार्वजनिक होने से गुमनामी बाबा के ऊपर पड़े रहस्यों से जल्द ही परदा उठेगा। पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता हिंदू महासभा मनीष पांडेय, जिलाध्यक्ष विधिपूजन पांडेय, शिवेंद्र मिश्र, इंद्रेश शरण मिश्र, सूर्य प्रकाश शुक्ल, दुर्गेश मिश्र, रविंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।