फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानकी नवमी पर होने वाले धार्मिक अनुष्ठान स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना के कहर से लॉकडाउन में जकड़ी रामनगरी में धार्मिक गतिविधियों पर भी ग्रहण लग गया है। रामनवमी के बाद अब 12 मई से शुरू हो रहे जानकी प्राकट्य उत्सव भी नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

संतों ने कोरोना के चलते रामनवमी पर्व पर प्रतिबंध के बाद अब 12 मई से शुरू होने वाले नौ दिवसीय जानकी जन्मोत्सव को भी स्थगित कर दिया है। अयोध्या में चैत्र नवरात्र में राम जन्मोत्सव तो वैैशाख नवरात्र में जानकी जी का प्राकट्य उत्सव मनाया जाता है।
वैशाख नवरात्र पर छोटी देवकाली मंदिर में नौ दिवसीय अनुष्ठान होता है। देवकाली समाज के तत्वाधान में जानकी नवमी पर नौ दिवसीय अनुष्ठान में दुर्गा सप्तशती पाठ के अलावा 18 मई को अखंड संकीर्तन व अष्टमी पर्व पर 19 मई को देवी मां की भव्य शोभायात्रा एवं मुख्य पर्व जानकी नवमी के अवसर पर 20 मई को फूल बंगला की झांकी के साथ 1051 बत्ती की महाआरती का आयोजन होता रहा है।
विज्ञापन

देवकाली समाज संस्था के महामंत्री राजेंद्र सिंह ने बताया कि लॉक डाउन के चलते सभी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। जानकी नवमी के पर्व पर ही 1935 में देवकाली समाज की स्थापना हुई थी।
इस उत्सव को संस्था के वार्षिक उत्सव के रूप में भी मनाया जाता रहा है। बताते चलें कि वैशाख कृष्ण प्रतिपदा से शुरू होने वाली 84 कोसी परिक्रमा का समापन भी जानकी नवमी पर्व पर सीताकुंड पर होता रहा है। इस वर्ष कोरोना के कारण परिक्रमा भी स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें