फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ब्लॉक स्तर पर की जाएगी सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की भर्ती

Tue, 07 Mar 2023 08:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। एसआईएस इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर शिविर लगाकर सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी। इससे बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध होगा।
विज्ञापन


एसआईएस इंडिया लिमिटेड देश की बहुराष्ट्रीय कंपनी है। यह पूरे भारत व विदेशों में सुरक्षा प्रदान करने का कार्य कर रही है। 13 मार्च को मसौधा, 14 मार्च को सोहावल, 15 मार्च को बीकापुर, 16 मार्च को मिल्कीपुर, 17 मार्च को मया बाजार, 18 मार्च को पूराबाजार, 19 मार्च को हैरिंगटनगंज, 20 मार्च को अमानीगंज, 21 मार्च को तारून, 22 मार्च को मवई, 23 व 24 मार्च को रुदौली ब्लॉक में शिविर का आयोजन होगा।

भर्ती अधिकारी अजय कुमार शुक्ल ने बताया कि किसी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में भर्ती में शामिल हो सकते हैं। डीडीओ उपेंद्र प्रसाद पाल ने शिविरों के सफल आयोजन के लिए सभी बीडीओ को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


भर्ती अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक मापदंड में लंबाई 168 सेंमी, सीना 80.85 सेंमी और उम्र 21 से 37 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए।

सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। चयनित अभ्यर्थियों काे पंजीकरण कराने के लिए 350 रुपये जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए मो. नं. 7388487131, 9936755249 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें