फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अमानीगंज प्रथम की पुनर्मतगणना स्थगित

Tue, 09 May 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अमानीगंज प्रथम की 10 मई को प्रस्तावित पुनर्मतगणना स्थगित कर दी गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि, उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश आने के बाद पुनर्मतगणना स्थगित की गई है। 
विज्ञापन


अपर जिला न्यायाधीश कक्ष संख्या तीन में दाखिल चुनाव याचिका संख्या 01/2015 कविता पत्नी प्रेम कुमार निवासी ग्राम कुंदुर्खा कला, मिल्कीपुर, फैजाबाद बनाम जमुना देवी पत्नी गंगादीन निवासी ग्राम व पोस्ट मोहम्मदपुर अमानीगंज मिल्कीपुर फैजाबाद व अन्य में अदालत ने जिला पंचायत वार्ड संख्या-25 अमानीगंज प्रथम की पुनर्मतगणना का आदेश 26 अप्रैल को दिया था।

इसको लेकर निर्वाचन विभाग ने कार्रवाई भी शुरू कर दी थी। पुनर्मतगणना के लिए निर्वाचन विभाग ने 10 मतगणना पार्टियां गठित कर दी थीं। सहायक रिटर्निंग अफसरों के साथ इन्हें मंगलवार को प्रशिक्षित करने के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुलाया गया था।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी मदन चंद्र दूबे ने बताया कि हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दाखिल याचिका जमुना देवी बनाम नियत प्राधिकारी/अपर न्यायाधीश तृतीय व 11 अन्य में आठ मई 2017 को अगले आदेश तक के लिए अधीनस्थ न्यायालय का आदेश स्थगित करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में पुनर्मतगणना स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें