फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी से खंभे-पेड़ उखड़े, बिजली गुल

Tue, 09 May 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
धूलभरी आंधी के साथ बारिश से सोमवार देर रात शहर से लेकर देहात तक दर्जनों बिजली के पोल, तार, पेड़ और दीवारें धराशाई हो गईं। कई सब स्टेशनों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई हैं। इसे बहाल करने में मंगलवार को भी पावर कॉरपोरेशन की टीम जुटी रही।
विज्ञापन


सोमवार रात पौने 11 बजे समूचे जिले में धूलभरी तेज आंधी आई। इसके कहर से तमाम इलाकों की बिजली गुल हो गई और अंधेरा छा गया। देखते ही देखते शहर में दुकानदारों व अधिवक्ताओं के छप्पर व टिनशेड उड़ने लगे।

चंद पलों में तेज गरज के साथ बारिश भी शुरू हो गई। शहर में पुलिस लाइन परिसर का एक पेड़ धराशाई हो गया। एहतियात के तौर पर बिजली काट दी गई, मगर जैसे ही हवा की तीव्रता कम हुई कि रात 12 बजे के करीब शहर की बिजली बहाल हो गई।
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन अशोक कुमार का कहना है कि शहर में रात 12 बजे बिजली बहाल कर दी गई। उधर आनंद विहार कॉलोनी जनौरा में एक रिटायर सैनिक रामचंद्र सिंह के घर की छत पर पड़ोसी डॉ. विनय तिवारी के हॉस्टल की दीवार गिर गई। इससे छत क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें