फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं में रश्मि, इंटर में अमित व अंजलि अव्वल

Sun, 15 May 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
रिजल्ट आने के बाद सेल्फी लेती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के रविवार को घोषित परिणाम में जिले के मेधावियों ने सफलता का परचम लहरा दिया। हाईस्कूल में सार्वजनिक इंटर कॉलेज रनापुर की रश्मि चौरसिया ने 95.50 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया।
विज्ञापन


इंटर में पंचम प्रसाद औद्योगिक विद्यामंदिर इंटर कॉलेज परसावां महोला के अमित कुमार यादव व आरएस इंटर कॉलेज स्वयंवरनगर, दलपतपुर की अंजलि सिंह ने 95.60 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जिले में अव्वल रहे। हाईस्कूल टॉपरों में नैंसी पटेल को दूसरा और सतेंद्र कुमार को तीसरा स्थान मिला है।

जबकि इंटर में दूसरे स्थान पर अदिति सिंह और स्वप्निल सिंह व प्राची दुबे संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। यूपी बोर्ड के परिणाम को लेकर रविवार को सुबह से उत्साह दिखा। छात्र-छात्राएं मंदिरोें से लेकर गुरुद्वारे में मत्था टेकते दिखे।
विज्ञापन


जैसे ही दोपहर के 12:30 बजे परिणाम की घोषणा हुई, एक बारगी तो इंटरनेट नेटवर्क ध्वस्त हो गया। किसी तरह इंटरमीडिएट के रिजल्ट तो आने शुरू हुए, मगर हाईस्कूल के परिणाम को लेकर घंटों नेट पर जूझना पड़ा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार जिले से एक लाख 11 हजार 958 विद्यार्थी शामिल हुए थे।

जिले में 213 परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम हुए थे। यूपी बोर्ड की ओर से घोषित परिणाम के मुताबिक, हाईस्कूल में जिले को 27वां स्थान मिला है और कुल 89.05 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट में जिले को 11 वां स्थान मिला है, जबकि कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.26 रहा।

यूपी बोर्ड की सूची में जिले से कोई मेधावी शामिल नहीं है, मगर जिला टॉपर बनने को लेकर एक-एक अंक की लड़ाई रही। अंतत: जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने इस बार स्कूलों की आपाधापी पर शाम साढ़े पांच बजे टॉपटेन की सूची जारी कर विराम लगा दिया।

सूची के मुताबिक, हाईस्कूल की टॉपर रश्मि चौरसिया के बाद दूसरे स्थान पर डायमंड इंटर कॉलेज रामपुरभगन की नैंसी पटेल को 95 फीसदी अंक मिले हैं। तीसरे स्थान पर रामसेवक यादव आवासीय इंटर कॉलेज बाबा बाजार रुदौली के सतेंद्र कुमार पांडेय को 94.50 फीसदी अंक प्राप्त हुए।

इसी तरह इंटरमीडिएट में दूसरे स्थान पर डीबीएस इंटर कॉलेज हनुमानगंज सरूरपुर की अदिति सिंह को 95.40 प्रतिशत अंक मिले हैं। ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज रामपुर सर्धा के स्वप्निल सिंह व चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज महोली की प्राची दुबे दोनों 95.20 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें