फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राई राशन वितरण को लेकर जिले में तैयारी तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आंगनबाड़ी के बच्चों को अब ड्राई राशन बांटा जाएगा। राशन किट का वितरण स्वयं सहायता समूह के जरिए होगा। गांवों में इसकी जिम्मेदारी समूहों को सौंप दी गई है। 10 नवंबर से इसके वितरण की तैयारी है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों को अब ड्राई राशन देने की योजना लागू कर दी गई है। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बजाए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उन्हें राशन वितरित करेंगी। इसके लिए जिले में ग्रामीण क्षेत्र के सभी गांवों में स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया, इसमें दस सदस्यों को रखा गया है।
स्वयं सहायता समूह ही राशन किट तैयार करेगा। इसके लिए गेहूं और चावल संबंधित गांव के कोटेदार से लिया जाएगा। दाल को समूह स्वयं खरीदेंगे। जिले में 10 नवंबर से बच्चों को किट वितरित करनी है।
विज्ञापन

कोटेदारों के यहां से राशन की उठान शुरू हो गई है। नौ नवंबर तक इसे तैयार किया जाना है। इसके बाद औपचारिक वितरण की शुरुआत की जाएगी। राशन किट में शामिल स्किम्ड दूध और देशी घी की आपूर्ति तिमाही की जाएगी। जबकि गेहूं, चावल और दालों की आपूर्ति बच्चों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं और स्कूल से बाहर 11 से 14 साल की किशोरियां, छह माह से छह साल तक के अतिकुपोषित बच्चों को प्रतिमाह होगी। इसकी मात्रा सरकार ने तय कर दी गई।
आज होगा समूह के लोगों का प्रशिक्षण
ड्राई राशन वितरण के लिए लगाए गए समूह के लोगों का प्रशिक्षण आठ अक्तूबर को ब्लॉक मुख्यालयों पर होगा। इसमें समूह के लोगों को वितरण करने को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा।
ड्राई राशन वितरण की तैयारियां अंतिम दौर में है। कोटेदार, समूह और आंगनबाड़ी की मैपिंग करा दी गई है। नौ नवंबर तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। वितरण समूह के लोगों से केंद्रों पर किया जाएगा। वितरण किट के रूप किया जाएगा। 10 नवंबर को इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन

हवलदार सिंह, जिला विकास अधिकारी, अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें