फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चौड़ीकरण के चलते मठ-मंदिरों तक पहुंचने को जूझ रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर में इनदिनों सहादतगंज-नयाघाट मार्ग को रामपथ के रूप में विकसित करने का काम जोरों पर है। रामपथ के चौड़ीकरण के लिए प्रशासन द्वारा जिन भवनों व मठ-मंदिरों की सहमति मिल गई है उन्हें बुलडोजर लगाकर तोड़ा जा रहा है। वहीं बहुत सारे भवन स्वामी स्वयं ही अपने स्थान को तोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पूरे रामपथ पर तोड़फोड़ का काम चल रहा है। इसको देखते हुए मार्ग पर जगह-जगह बैरियर लगाकर डायवर्जन किया गया है। इसके चलते अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को अपने आराध्य के दर्शन-पूजन के लिए जूझना पड़ रहा है। रामकोट जाने वाले रास्ते पर हरिद्वारी बाजार के पास बैरियर लगाया गया है। इसके चलते भक्तों को नजरबाग होकर हनुमंत लाल व रामलला के दर्शन को जाना पड़ रहा है।
इसी तरह निर्माणाधीन रामजन्मभूमि पथ से भी होकर गुजरने में श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है, क्योंकि यहां भी सड़क निर्माण का काम जोरों पर चल रहा है। मुख्य मार्ग पर जगह-जगह बैरियर व डायवर्जन के चलते श्रद्धालु लंबी दूरी तय करने को विवश हो रहे हैं। हालांकि श्रद्धालुओं का कहना है कि उजड़ती अयोध्या के पीछे भव्य अयोध्या की तस्वीर छिपी है।
विज्ञापन

डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि हनुमानगढ़ी तिराहे पर ही बैरियर लगाया गया है। तुलसी स्मारक भवन की ओर जाने वाले रास्ते पर भी बैरियर है। इसके चलते लिंक मार्गों पर जाम की स्थिति रहती है। कहा कि कुछ ही दिन की परेशानी है। इसके बाद चौड़ी सड़कें, एक रंग के भवन समेत अन्य सुविधाएं भक्तों को आकर्षित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें