फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जन्मोत्सव पर राममय नजर आएगी रामनगरी

Sun, 26 Mar 2023 05:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
श्रीरामजन्मभूमि परिसर में रविवार को सजा रामलला का विग्रह।-संवाद
विज्ञापन
भक्तों को मिलेगा रामजन्मोत्सव का प्रसाद, ट्रस्ट तैयार करा रहा एक लाख पैकेट
विज्ञापन

फोटो-15
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। रामजन्मोत्सव पर अयोध्या को राममय बनाने की तैयारी है। मुख्य मार्ग से लेकर प्रमुख मठ-मंदिरों व सरयू घाटों की भव्य सजावट की जा रही है। राममंदिर निर्माण के चलते रामनवमी मेले का उत्साह इस बार कई गुना अधिक है। मुख्य पर्व पर 30 लाख से अधिक भक्तों के आने की संभावना है। वहीं इस बार रामजन्मोत्सव की आरती के बाद भक्तों को प्रसाद भी बांटने की योजना है। इसके लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट प्रसाद के एक लाख पैकेट तैयार करा रहा है।
श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि हर बार डेढ़ क्विंटल पंजीरी का भोग प्रसाद बनता था। इस बार ट्रस्ट 10 क्विंटल पंजीरी का भोग प्रसाद बनवा रहा है। रामजन्म की आरती के दर्शनार्थियों को प्रसाद बांटा जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट एक लाख पैकेट तैयार करा रहा है। जिसमें कुट्टू, सिंघाड़ा, धनिया व रामदाना की पंजीरी का मिक्स प्रसाद शामिल होगा।
विज्ञापन


27 से प्रस्तुति देगा सांस्कृतिक दल
रामनवमी मेले में दो सौ सांस्कृतिक दल भी प्रस्तुति देंगे। जिला सूचना अधिकारी डॉ.मुरलीधर सिंह ने बताया कि रामनवमी मेले में दो सौ छोटे-छोटे दल रामजन्मोत्सव पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति 27 मार्च से शुरू कर देंगे। यह 31 मार्च तक जारी रहेगा। बताया कि रामजन्मोत्सव का लाइव प्रसारण एनएनआई के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

रामनवमी मेले की व्यवस्था पर एक नजर
50 होर्डिंग्स, 25 एलईडी वैन, 07 फिक्स डिस्पले बोर्ड, 200 सांस्कृतिक दल, 650 सफाई कर्मी, 24 घंटे पेयजलापूर्ति, 24 घंटे विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, निशुल्क स्वास्थ्य कैंप, खोया-पाया कैंप, निशुल्क भोग प्रसाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें