फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामनवमी मेले में नहीं दिखेगा कोरोना का खौफ

Sun, 26 Mar 2023 05:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
एक केस पॉजीटिव आने के बावजूद सामान्य रहेगी व्यवस्था
विज्ञापन

पांच स्थानों पर चेकिंग जारी, 11-12 अप्रैल को मॉक ड्रिल
संवाद न्यूज एजेंसी
अयोध्या। श्रीराम चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एंटीजेन टेस्ट में कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग कोरोना को लेकर बहुत चिंतित नहीं है। इसलिए रामनवमी मेले में सामान्य इंतजाम रहेंगे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग कोरोना की तैयारियों को लेकर 11-12 अप्रैल को मॉक ड्रिल करेगा।
लंबे समय से जिले में कोरोना का कोई केस सामने नहीं आया था। श्रीराम चिकित्सालय के सीएमएस शनिवार को एंटीजेन टेस्ट में पॉजीटिव पाए गए। हालांकि विभाग अभी उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। लंबे समय बाद मिले इकलौते केस को लेकर स्वास्थ्य विभाग में खास चिंता नहीं है। सीएमओ डॉ. अजय राजा का कहना है कि स्थितियां बहुत सामान्य हैं। पॉजीटिव पाए गए सीएमएस की आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी। बहरहाल उन्हेंं आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन समेत पांच स्थानों पर पहले से ही जांच की प्रक्रिया चल रही है। किसी तरह की चिंता की बात नहीं है, इसलिए रामनवमी मेले में किसी तरह के विशेष इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। शासन से प्राप्त एडवाइजरी के अनुसार 11-12 अप्रैल को जिले में मॉक ड्रिल कर कोरोना से निपटने की तैयारियों को परखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें