अयोध्या। रामघाट स्थित प्रतिष्ठित पीठ रामकुंज कथा मंडपम की महंती युवा संत सत्यनारायणदास को प्रदान की गई। सोमवार को रामनगरी के संतों-महंतों ने सत्यनारायणदास का अभिषेक कर महंत रामानंददास के चयन को समारोहपूर्वक स्वीकृति प्रदान की।
28 वर्षीय सत्यनारायणदास संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से आचार्य तक शिक्षित हैं। उन्होंने 10 वर्ष पूर्व महंत रामानंददास से दीक्षा ली और इस अवधि में ऐसी छाप छोड़ी कि गुरु ने उत्तराधिकारी के रूप में उनका चुनाव किया। इस आयोजन में बिंदुगाद्याचार्य देवेंद्रप्रसादाचार्य, जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, अधिकारी राजकुमारदास, महंत रामशरणदास, महंत रामदास, महंत रामभूषणदास कृपालु, रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्रदास, महंत जनार्दनदास सहित कई संत एवं भक्त मौजूद रहे। संवाद