फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जनकपुर से बनकर आएगी भगवान श्रीराम की पोशाक

Fri, 06 Oct 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। फिल्मी कलाकारों की रामलीला में इस साल भगवान राम की पोशाक उनके ससुराल नेपाल (जनकपुर) से बनकर आ रही है, जबकि माता सीता के आभूषण मुंबई से बनकर आ रहे हैं। अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि इस बार सारे पात्रों की पोशाकें अद्भुत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि माता सीता के आभूषण गोल्ड, ओरिजनल डायमंड, सिल्वर गोल्ड में तैयार हो रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी रामलीला में माता सीता असली आभूषण पहनेंगी। बताया कि इस बार अयोध्या की रामलीला देखने कई विशिष्ट अतिथि आएंगे, विदेशों से भी कुछ अतिथि आ सकते हैं। रामलीला का मंचन रामकथा पार्क में 14 से 24 अक्तूबर तक होगा। हर साल की तरह इस साल भी शाम सात बजे से रात 10 बजे तक हमारे यूट्यूब चैनल अयोध्या की रामलीला और दूरदर्शन पर रामलीला का लाइव प्रसारण किया जाएगा साथ ही कई सैटेलाइट टीवी चैनल पर भी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें