फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राममंदिर के प्रथम तल का 50 फीसदी काम पूरा

Fri, 15 Sep 2023 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन राममंदिर का एक नया वीडियो सामने आया है। 59 सेकेंड के इस वीडियो में देश-दुनिया के भक्तों को मंदिर निर्माण की प्रगति दिखाई जा रही है। बृहस्पतिवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चपंत राय ने इस वीडियो को अपने टिवटर हैंडल पर पोस्ट किया है। वीडियो में मंदिर के भूतल व प्रथम तल के लिए चल रहे कार्यों को दिखाया गया है। राममंदिर के प्रथम तल का 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


वीडियो के बैकग्राउंड में श्रीराम का भजन गूंज रहा है। पहले दृश्य में राममंदिर का विहंगम नजारा दिखाया गया है। दूसरे सीन में कारीगर पत्थर तराश रहे हैं जबकि तीसरे में रिटेनिंग वॉल को दिखाया गया है। चौथे दृश्य में मूर्तिकार पत्थरों पर मूर्तियों का निर्माण कर रहे हैं। पांचवे व छठवें दृश्य में गर्भगृह को दिखाया गया है। बतातें चलें कि राममंदिर को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा दीवार का काम भी 80 फीसदी पूरा हो चुका है। इसके लिए 33 केवीए के पॉवर प्लांट की भी स्थापना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें