फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामजन्मभूमि में स्थापित होगा भारत नाम का पत्थर

Fri, 15 Sep 2023 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। देश का नाम इंडिया की जगह भारत करने की चर्चा इन दिनों आम है। इसी बीच राजस्थान के एक भक्त ने भारत लिखा हुआ एक पत्थर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया है। सूत्रों का दावा है कि इस पत्थर को राम जन्मभूमि परिसर में स्थापित किया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो श्री राम जन्मभूमि परिसर पहला ऐसा मंदिर होगा जहां पर भारत लिखा हुआ स्तंभ नए सिरे से स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास है कि इंडिया शब्द हटाकर अब देश में सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में भारत नाम प्रयोग किया जाए। बीते दिनों जी-20 समिट के दौरान राष्ट्रपति कार्यालय से जारी किए गए आमंत्रण पत्र में भी रिपब्लिक आफ भारत लिखा होने के बाद चर्चा जोरों पर थी। वहीं भारत लिखे इस पत्थर के अयोध्या पहुंचने पर इन कयासों को पंख लग रहे हैं।
इस बारे में विश्व हिंदू परिषद के भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भारत तो पहले से ही नाम था कुछ कथित लोगों ने इस देश का नाम इंडिया रख दिया। राम जन्मभूमि के कारसेवक पुरम कार्यालय में राजस्थान से भारत लिखा हुआ पत्थर एक श्रद्धालु ने भेजकर यह संदेश दिया है कि राम जन्मभूमि भारत के नाम से पूरी दुनिया में मंदिर का नाम जाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें