अयोध्या। प्रधानमंत्री से पांच अगस्त को होने वाले राम मंदिर शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी में मीडिया सेंटर की स्थापना की जा रही है। मीडिया कवरेज के लिए इंटरनेट, कंप्यूटर आदि की व्यवस्था रहेगी। एलईडी वैन, दूरदर्शन, एएनआई से सजीव प्रसारण की तैयारी है।
संग्रहालय के अलावा नया घाट, रामकी पैड़ी, सरयू घाट आदि पर पर्याप्त कैमरे की व्यवस्था की जाएगी। जिला प्रशासन एवं एसपीजी की समन्वय से ओबी वैन के लिए वैन स्थल का निर्धारण होगा।
एलईडी वैन/एलईडी स्क्रीन अयोध्या के विभिन्न स्थानों पर लगाई जाएगी। पत्रकारों की सुविधाओं के मद्देनजर तीन अगस्त से भारत सरकार, प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन एवं कोविड-19 को ध्यान रखकर मानक के अनुसार पास वितरण किया जाएगा।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कमिश्नर और जिलाधिकारी से तीन अगस्त को मीडिया ब्रीफिंग की जाएगी। डीएम अनुज कुमार झा ने बताया कि आम जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख स्थानों पर एलईडी वैन, एलईडी स्क्रीन स्थापित कराई जाएगी।
एलईडी वैन व एलईडी स्क्रीन बोर्ड के लिए चिन्ह्नित स्थानों में राम की पैड़ी, नया घाट, गांधी आश्रम आदि मुख्य स्थानों पर पाच एलईडी वैन एवं एलईडी वाल, कनक भवन, दशरथ महल, राजकीय संग्रहालय, साकेत पेट्रोल पंप, गुप्तार घाट, दिगंबर अखाड़ा, कारसेवकपुरम, छोटी छावनी, आईटीआई चैाराहा, तुलसी उद्यान, भजन संध्या स्थल, भरतकुंड, चैाक, रिकाबगंज, गांधी पार्क, नाका ओवरब्रिज, देवकाली ओवरब्रिज , सआदतगंज ओवरब्रिज, कलेक्ट्रेट, नाका हनुमानगढ़ी, दर्शन नगर बाजार, चैाकी क्षेत्र मंडी के आगे रायबरेली रोड, साहबगंज रामजानकी मंदिर के पास, रेलवे स्टेशन अयोध्या, रेलवे स्टेशन फैजाबाद, नियावां चैाराहा, अंगूरीबाग, अवध विश्व विद्यालय गेट के सामने, मसौधा बाजार विशेश कर निम्न स्थानो पर एलईडी वाल लगाए जाएंगे, बंधा तिराहा पुलिस चैाकी के सामने नया घाट, राजा अयोध्या का हाता, तुलसी उद्यान, अशर्फीभवन।