फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग तैयार, घर से न निकलने की ली शपथ

विज्ञापन
जनता कर्फ्यू के अनुपालन की शपथ लेते रामलला के पुजारी,मुस्लिम पक्षकार व अन्य - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव पर अंकुश लगाने के लिए आम लोग भी आगे आएं हैं। पीएम की जनता कर्फ्यू की अपील पर लोग समाजहित में एकजुट होते हुए घर में ही रहने का संकल्प ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने 22 मार्च दिन रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक घर से नहीं निकलने की अपील की है।
विज्ञापन

इसको लेकर जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से इसका पालन करने की अपील की जा रही है। वहीं लोग भी प्रधानमंत्री के इस अभियान में सहयोग करने के लिए तैयार है, उनका कहना है कि कोरोना नामक इस वैश्विक बीमारी से लड़ने के लिए वह डटकर खड़े हैं।
कोराना वायरस को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा रविवार को जनता कर्फ्यू के ऐलान को सफल बनाने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया, पोस्टर व एनाउंसमेंट समेत अन्य माध्यमों से लोगों से इसका पालन करने की अपील कर रही है।
विज्ञापन

जिले के मंडलायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी, एसएसपी समेत सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के कर्मियों के साथ आम जनता से भी सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक घर से न निकलने की अपील की है। दूसरी ओर राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के भी लोग लोगों के बीच जाकर कोरोना के उपाय तो बता ही रहे हैं, साथ ही प्रधानमंत्री की मुहिम में सहयोग करने की अपील कर रहे हैं।
करीब 48 घंटे से ज्यादा समय तक युद्धस्तर पर चले इस अभियान का असर अब आम जनता में भी दिखाई दे रहा है, लोग कोरोना के खिलाफ इस जंग में देश व प्रधानमंत्री के साथ खड़े होकर घर से नहीं निकलने की शपथ ले रहे हैं।
लोग बोले, कोरोना के खिलाफ जंग में वो प्रधानमंत्री के साथ
अयोध्या जनपद के निवासियों पर प्रधानमंत्री की अपील का व्यापक असर दिखाई पड़ रहा है, लोगों का कहना है कि कोरोना के खिलाफ इस जंग में वह देश व प्रधानमंत्री के साथ है। लोगों ने 22 मार्च को घर से न निकलने की शपथ लेते हुए दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। अयोध्या के रहने वाले रामप्रसाद पांडेय, राजू श्रीवास्तव, बीएन मिश्रा, ओम प्रकाश पांडेय, सनक गुप्ता, जयराम पांडेय, जोगिंदर शर्मा आदि का कहना है कि हम व हमारे परिवार ने 22 मार्च को घर से न निकलने की शपथ ली है।
इस दिन हम घर पर साफ सफाई करेंगे व दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। फैजाबाद के गद्दोपुर निवासी विनोद सिंह, भदरसा निवासी मंशाराम वर्मा, शास्त्री नगर निवासी वीरेश श्रीवास्तव, सहादतगंज निवासी सत्य प्रकाश सिंह डब्बू, हौसिलानगर निवासी शिवाकांत शुक्ला, तहसील कालोनी निवासी ओंकार नाथ दूबे, अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह, राठ हवेली निवासी अली नवाज, वजीरगंज निवासी मो. आसिफ व रिकाबगंज निवासी बिसमिल्ला खान आदि भी प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करते हुए 22 मार्च को घर से निकलने की शपथ ली।
गृहिणी अजीज फातिमा, कलमा सिद्दीकी, मंजरी श्रीवास्तव, अलका द्विवेदी, स्वाती तिवारी, गुंजन पांडेय, शशि मिश्रा, सुधा पाठक, कविता दूबे आदि का कहना है कि इस दिन हम घर में ही रहकर घर की विशेष साफ सफाई करेंगे। पार्षद अभय श्रीवास्तव व नंदलाल गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि चंदन सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, दिनेश जायसवाल, डा. संजय तिवारी, ओम मोटवानी, मसौधा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विपिन सिंह समेत अन्य ने अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से घर से न निकलने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें