फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला के अस्थायी मंदिर का तैयार हुआ शिखर

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला को भव्य अस्थायी मंदिर में शिफ्ट करने की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। मंदिर का शिखर शुक्रवार को बनकर तैयार हो गया। 21 मार्च को मंदिर के अंदर का बुलेटप्रूफ फाइबर का घेरा भी तैयार हो जाएगा। इसके बाद 22 मार्च को रामलला के नए घर में लाने के छह दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

गृहमंत्रालय की निगरानी में बन रहा अस्थायी मंदिर शनिवार तक बनकर तैयार हो जाएगा। सात सदस्यीय तकनीकी टीम इसको अंतिम रूप देने में जुटी है। गुरुवार को तेजी से काम चलता रहा। करीब 40 से 50 की संख्या में कारीगर व मजदूर मंदिर को फिनिशिंग टच देने में लगे हैं। दर्शन मार्ग पर टाइल्स बिछाने का काम जोरों पर है। नालियों पर पत्थर की पटियां लगाई जा रही है।
अस्थायी मंदिर की सुरक्षा सख्त की जा रही है। जालियां लगाई जा रही हैं। बंदरों के उत्पात से भी श्रद्धालुओं को बचाने की तैयारी की जा रही है। मंदिर के परिक्रमा मार्ग पर लाइटिंग का काम चल रहा है, इस मार्ग को लाइटिंग से रोशन किया जाएगा।
विज्ञापन

मौजूदा गर्भगृह में विराजे रामलला के दर्शन के लिए जहां अधिग्रहीत परिसर में तकरीबन एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था, वहीं वैकल्पिक गर्भगृ़ह में रामलला की स्थापना के बाद करीब एक तिहाई सफर कम होगा। वहीं, राममंदिर के कार्यालय का काम भी तेजी से चल रहा है। माना जा रहा है कि 24 तक कार्यालय के निर्माण का काम पूरा हो जाएगा।
ट्रस्ट की बैठक में तय होगी भूमि पूजन की तारीख
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि 4 अप्रैल को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में भूमि पूजन की तारीख तय की जाएगी। इसके बाद ही पीएम व अन्य प्रमुख लोगों को भूमि पूजन के लिए निमंत्रण जाएगा। ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्टियों को सूचना भेजी जा चुकी है, बैठक अयोध्या में होगी। बैठक में राममंदिर के लिए भूमि पूजन की तिथि तय हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें