फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने तंजौर शैली में दीवारों पर उकेरा रामदरबार

विज्ञापन
अयोध्या-अवध विवि में भित्ति चित्रण करते छात्राएं। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के दृश्य कला विभाग की ओर से श्रीराम शोध-पीठ में 21 दिवसीय राष्ट्रीय भित्ति चित्रण कार्यशाला में शनिवार को छात्रों ने तंजौर शैली में राम दरबार का रेखांकन एवं चित्रण किया। इस अवसर पर श्रीकृष्णदत्त पीजी कॉलेज जौनपुर के शिक्षा शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मयानंद उपाध्याय ने कार्यशाला का निरीक्षण कर ‘तंजौर शैली में राम दरबार’ का रेखांकन एवं चित्रण की सराहना की।
विज्ञापन

कार्यशाला की संयोजिका डॉ. सरिता द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को भित्ति चित्रण कार्यशाला में विभागीय छात्र-छात्राएं अमित, रोहन, वैष्णवी मौर्या, सोनाली, ममता, निशांत, कीर्ति, दिव्या, नेहा, आदि ने दक्षिण भारत कि तंजौर शैली को रमणीयता प्रदान करते हुए आलेखित एवं चित्रित किया।
इस भित्ति चित्रण कार्यशाला में भारत एवं विश्व की विभिन्न लोक चित्रण शैलियों को शोधपीठ में उकेरने हेतु छात्र-छात्राओं को निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें