फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में बेड पर नहीं मिली चादर, कई कर्मी गैर हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। उपजिलाधिकारी जयेंद्र कुमार ने शनिवार दोपहर बाद सीएचसी बीकापुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी में कई कमियां देखने को मिलीं जिस पर उपजिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीएचसी के पुरुष प्रसाधन और शौचालय में साफ-सफाई की स्थिति खराब मिली। गंदगी फैली हुई थी। इस पर संबंधित कर्मचारियों को साफ-सफाई नियमित रूप से करने को निर्देशित किया। कई कर्मचारी भी मौके पर मौजूद नहीं मिले मिले जिसके लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। औषधि कक्ष में जरूरी और जीवन रक्षक दवाओं का रखरखाव भी ठीक नहीं मिला जिसे दुरुस्त करने को कहा गया।
उपजिलाधिकारी ने लगभग एक घंटे के निरीक्षण में कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका, दवा स्टाक रजिस्टर, एंटी रैबीज इंजेक्शन, एक्स-रे, मेडिकल कक्ष, औषधि वितरण कक्ष, दंत चिकित्सक कक्ष, ऑपरेशन थिएटर एवं प्रसव कक्ष, इंजेक्शन/आकस्मिक कक्ष, पैथालॉजी कक्ष, मेडिकल मरीज भर्ती कक्ष को देखा। भर्ती वार्ड में बेड पर चादर न होने से जिम्मेदार अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। साफ-सफाई करने के लिए सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि सुधार नहीं किया गया तो कार्यवाही के लिए शासन को पत्र भेजकर अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर चिकित्सक सतीश चंद्रा, आरसी दूबे व फार्मासिस्ट अनुराग मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें