फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद चुपचाप पहुंचे अयोध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दुराचार के मामले में जमानत पर छूटे पूर्व गृह राज्य मंत्री चिन्मयानंद शनिवार अल सुबह चुपचाप अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले रामजन्मभूमि न्यास के सदस्य व दिगंबर अखाड़े के महंत सुरेश दास से मुलाकात की।
विज्ञापन

इसके बाद राममंदिर आंदोलन के महानायक कहे जाने वाले रामचंद्र दास परमहंस की समाधि स्थल पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। यहां से वह हनुमानगढ़ी पहुंचे और माथा टेककर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद जमानत पर जेल से बाहर हैं और वे शनिवार को गोपनीय रूप से अयोध्या पहुंचे और मीडिया से दूरी बनाई रखी।
महंत सुरेश दास के आश्रम दिगंबर अखाड़ा पहुंचकर उनसे मुलाकात की। महंत सुरेश दास ने बताया कि मुलाकात में राममंदिर सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और वह हनुमानगढ़ी दर्शन कर सुबह ही वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें