दुष्कर्म के आरोपी पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने शनिवार को अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और फिर चुपचाप लखनऊ के लिए निकल गए।
मीडिया को देखते ही वह अपने वाहन में बैठ गए और किसी को बात नहीं की।
बता दें कि वह एक छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले को लेकर जमानत पर हैं।
उन्होंने दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास से भी मुलाकात की और फिर लखनऊ रवाना हो गए।