फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगरी को संवारने के लिए निवेश करेगा फिक्की

विज्ञापन
रामलला के दर्शन को जाती फिक्की की महिलाएं। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। फिक्की से जुड़े देश के औद्योगिक घरानों की 180 महिलाओं ने रविवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। अयोध्या में दर्शन-पूजन के बाद उन्हें अयोध्या की शांति व सद्भाव भरा माहौल खूब भाया।
विज्ञापन

रामनगरी की धार्मिकता में वे लीन नजर आईं। महिलाएं हनुमानगढ़ी में आरती में भी शामिल हुईं। इस दौरान फिक्की महिला समूह की राष्ट्रीय अध्यक्ष हरविंदर कौर ने कहा कि राममंदिर का फैसला आने के बाद अब पर्यटन में निवेश का माहौल बना है। हम निवेश के अवसर की प्रतीक्षा में हैं।
रामनगरी व लखनऊ में निवेश करने की योजना है। टीम में हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ सहित देश के कोने-कोने से महिला उद्यमी शामिल थीं।
फिक्की से जुड़े देश के औद्योगिक घरानों की 180 महिलाओं का समूह रविवार को अयोध्या पहुंचा। शहर के कैंब्रियन स्कूल में महिला समूह का स्वागत सम्मान किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद दल ने रामलला व हनुमानगढ़ी के दरबार में दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद महिलाओं का समूह निहाल नजर आया। संगठन की अध्यक्ष हरविंदर कौर ने कहा कि अयोध्या आकर अलग ही अनुभूति हो रही है।
राममंदिर को जा भी फैसला आया है वह उचित है। फैसले के बाद जिस तरह अयोध्या ने पूरे विश्व को सद्भाव का संदेश दिया उससे यह साबित हुआ कि अयोध्या गंगा-जमुनी तहजीब की नगरी है।
यहां की धार्मिकता मोहित करती है। रामलला का दर्शन कर मन को असीम शांति मिली है। अब शीघ्र ही रामलला भव्य मंदिर में विराजेंगे। कहा कि अयोध्या में निवेश के अब बहुत ही अवसर हैं। मौका मिला तो अयोध्या के पर्यटन विकास के लिए निवेश जरूर करेंगे। अयोध्या को धार्मिक व पर्यटन की दृष्टि से शीर्ष पर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें