फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू महासभा के पदाधिकारी आज सामूहिक करेंगे रामलला के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अखिल भारत हिंदू महासभा अयोध्या के जिलाध्यक्ष राकेश दत्त मिश्र अपने पदाधिकारियों के साथ बुधवार को रामलला के दर्शन करेंगे। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद पहली बार हिंदू महासभा के पदाधिकारी सामूहिक रूप से राम लला के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जिला महामंत्री रवि भूषण शास्त्री ने बताया कि सभी जनपद पदाधिकारी बुधवार दोपहर दो बजे रामलला विराजमान के दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे।
दर्शन के बाद जिला पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी जी महाराज का संदेश सुनाते हुए अयोध्या के धर्माचार्यों से सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए निस्वार्थ भावना से ट्रस्ट निर्माण में केंद्र सरकार से सहयोग का आह्वान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें