अयोध्या में बुधवार को श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष व राज्यमंत्री सुनील भराला पहुंचे। यहां पहुंचकर मंत्री सुनील भराला ने रामलला के दर्शन किए और कहा कि जिस तरह से पाक में सर्जिकल स्ट्राइक हुआ, धारा 370 हटी उसी तरह से अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन जाएगा।
मंत्री सुनील भराला ने पीएम मोदी व सीएम योगी की तारीफ की और कहा सीएम योगी जो करते हैं वह कोई सोच भी नहीं सकता। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी कांवड़ यात्रा का विरोध करते थे वही अब पुष्प वर्षा कर रहे है।
मंत्री सुनील भराला का कहना है कि यूपी के 18 जिला मुख्यालय पर श्रम विभाग के स्कूल खुलेंगे। सारे मुख्यालयों पर श्रमविभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार होगा। एक विद्यालय के लिए 50 करोड़ का बजट होगा। श्रमकल्याण परिषद धार्मिक व पर्यटन यात्रा कराएगी।