फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रस्ट ने 70 एकड़ की भव्यता के लिए ट्वीट कर देशवासियों से मांगा सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि के 70 एकड़ के मास्टर प्लान को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने देशवासियों से सुझाव आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

ट्रस्ट की ओर से बुधवार को ट्वीट कर राममंदिर की भव्यता के प्लान के लिए सुझाव मांगा गया है।
अभी हाल ही में अयोध्या के सर्किट हाउस में हुई श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में ट्रस्ट ने सभी देशवासियों से सुझाव मांगने की अपील की थी। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बताया था कि राममंदिर के साथ-साथ रामजन्मभूमि के संपूर्ण 70 एकड़ के परिसर की भव्यता के लिए देश के साधु-संतों व आर्किटेक्टों से सुझाव मांगा जाएगा।
विज्ञापन

इसी क्रम में बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से टिवटर पर ट्वीट कर 70 एकड़ के मास्टर प्लान के लिए देशवासियों का सुझाव आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें