अंग्रेजों के जमाने के चांदी के सिक्के।
- फोटो : FAIZABAD
रामभक्तों ने राम मंदिर निर्माण के लिए अंग्रेजों के जमाने के 88 चांदी के सिक्के दान स्वरूप ट्रस्ट कार्यालय में भेंट किए। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के व्यवस्थापक प्रकाश गुप्ता का कहना है कि राम मंदिर निर्माण में अब तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए टेस्ट पाइलिंग का काम समाप्त हो चुका है।
टेस्ट पाइलिंग के लिए चेन्नई आईआईटी के वैज्ञानिक जल्द ही रिपोर्ट देंगे और इसी नवरात्र में रिपोर्ट के आधार पर राम मंदिर निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। उधर, राम भक्त राम मंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर दान दे रहे हैं। ट्रस्ट के भारतीय स्टेट बैंक नया घाट अयोध्या के खाते में ऑनलाइन दान आ रहा है।
रामभक्तों ने अंग्रेजों के जमाने 88 चांदी के सिक्के ट्रस्ट को दान में दिये। ये सिक्के जॉर्ज पंचम और विक्टोरिया के समय के हैं। इन सिक्कों पर 1888, 1875 का एक रुपये लिखा हुआ है। दान करने वाले 11 लोग हैं जिनका नाम गुप्त रखा गया है।