फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमड़ी भीड़ 11 सौ दीपकों से जगमगाया तीर्थ क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। रामायण कालीन धार्मिक स्थल रामकुंड पोहपी पर बुधवार शाम को हुए धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। 1100 दीपकों के प्रकाश से यह तीर्थ क्षेत्र जगमगाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल अनिल उपाध्याय, अंजनी पांडेय व दीनानाथ पांडेय ने कहा कि यह अवसर, उत्सव, भक्ति एवं पूर्वजों के देखे गए स्वप्नों को पूरा होते हुए देखने का है। भगवान श्रीराम की यात्रा वृतांत से जुड़े ब्लॉक क्षेत्र के पोहपी गांव में स्थित प्राचीन रामकुंड के बारे में मान्यता है कि लंका विजय के बाद अयोध्या वापस आते समय मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का पुष्पक विमान रामकुंड पोहपी में उतरा था।
यहीं से उन्होंने हनुमान जी को नंदीग्राम भरतकुंड से योगीराज भरत जी को वापस आने का संदेश भेजा था। श्रद्धालुओं ने शाम को रामकुंड पोहपी पर श्रीराम सांस्कृतिक शोध संस्थान से स्थापित की गई श्रीराम चरण पादुका की पूजा एवं परिक्रमा की गई। सुंदर कांड का पाठ, भजन कीर्तन, हवन पूजन के बाद रामकुंड सरोवर की भव्य आरती की गई। उसके बाद 1100 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। श्रीराम के जयकारे के साथ प्रसाद का वितरण भी हुआ। कार्यक्रम में अंजनी पांडेय, दीनांनाथ पांडेय, शालिनी पांडेय, हिमांशु पांडेय, संतोष पांडेय, गोमती तिवारी, अनिल उपाध्याय, मोनू पांडे, राजेश मिश्रा सहित तमाम लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें