फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसाद में भक्तों को बांटा जाएगा बीकानेरी लड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला मंदिर के शिलान्यास व भूमि पूजन समारोह के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मोतीचूर के लड्डू से दुनिया का मुंह मीठा कराएगा। ट्रस्ट यह खुशी अपने विदेशी दोस्तों के संग बांटेगा। ट्रस्ट देश के तमाम दूतावासों में बीकानेरी लड्डू बांटेगा।
विज्ञापन

ट्रस्ट के सचिव चंपत राय के अनुसार, देश के सभी दूतावासों में शिलान्यास की खुशी का अहसास कराने के लिए बीकानेरी लड्डू भेजेगा। ट्रस्ट की ओर से करीब एक लाख बीकानेरी लड्डू के पैकेट बनाने का ऑर्डर दिया गया है।
दिल्ली और लखनऊ के मिठाई वालों को दिया जा चुका है। एक पैकेट में चार लड्डू होंगे। अयोध्या में भी यह लड्डू बटेगा। भूमिपूजन के बाद अपर जिलाधिकारी की देखरेख में साधु-संतों के साथ लोगों का मुंह मीठा कराया जाएगा। ट्रस्ट ने दोनों ही तरह के लड्डू के ऑर्डर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें