फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर की ऊंचाई बढ़ाने पर संत समाज हर्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में राम मंदिर की ऊंचाई बढ़ाने पर भी ट्रस्ट ने अपनी मुहर लगाई तो संत-धर्माचार्यों में खुशी की लहर दौड़ गई। अब राम मंदिर की ऊंचाई 128 फीट से बढ़कर 161 फीट की होगी। राममंदिर में तीन के बजाय पांच गुंबद लगेंगे। ट्रस्ट के इस निर्णय के बाद रामनगरी का संत समाज हर्षित है।
विज्ञापन

संतों ने ट्रस्ट के इस निर्णय का स्वागत करते हुए आभार जताया और कहा कि ट्रस्ट ने करोड़ों राम भक्तों की भावनाओं का आदर करते हुए राम मंदिर की ऊंचाई बढ़ाकर अयोध्या की गरिमा के साथ न्याय किया है।
जगतगुरु राम दिनेशाचार्य ने कहा कि यह संतों के लिए प्रसन्नता की बात है। ट्रस्ट को धन्यवाद, अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास, महांमत्री चंपत राय को धन्यवाद। करोड़ों राम भक्तों की भावनाओं को ट्रस्ट ने समझा है। संत समाज ने कोई मानक नहीं तय किया था, लेकिन 128 फीट ऊंचा मंदिर भगवान राम के साथ न्याय नहीं था। मंदिर की ऊंचाई 161 फीट कर संतों व राम भक्तों की इक्षाओं को ट्रस्ट ने समझा।
विज्ञापन

अब राम मंदिर के साथ न्याय हुआ है। महंत जनमेजय शरण बोले कि सभी धर्माचार्यों का मत था कि भव्य राम मंदिर बने। देश विदेश के राम भक्त की मांग थी कि राम जी के अनुरूप भव्य मंदिर बने। जिसे ट्रस्ट ने माना उनको धन्यवाद। राम जन्म भूमि के पुजारी सत्येंद्र ने भी राम मंदिर की ऊंचाई बढ़ाई जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा कि नव्य-भव्य मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को साधुवाद। राम मंदिर की ऊंचाई बढ़ने से अयोध्या की गरिमा भी बढ़ेगी।
हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा कि ट्रस्ट ने संतों सहित राम भक्तों की भावनाओं का आदर करते हुए राम मंदिर की ऊंचाई बढ़ाने का जो निर्णय लिया है वह अति प्रशंसनीय है। अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शीघ्र होगा।
राम मंदिर की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर अभियान छेड़ने वाले महंत परमहंस दास ने भी कहा कि राम मंदिर की ऊंचाई बढ़ाने से अयोध्या की गरिमा के साथ ट्रस्ट ने न्याय करने का काम किया है। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। अयोध्या में ऐसा राम मंदिर बनना चाहिए जो पूरे विश्व को एक संदेश देने का काम करे।
डीएम के साथ अवस्थी ने किए रामलला के दर्शन
रामजन्मभूमि के पुजारी आचार्य सतेंद्र दास ने बताया कि रामलला का दर्शन करने केवल अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ही जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के साथ आए थे। बाकी ट्रस्ट का कोई सदस्य नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें