फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और पोंजी कंपनी धोखाधड़ी कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहावल। जिले में एक और पोंजी कंपनी पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत की गई है। जिसकी छानबीन में पुलिस जुटी है लेकिन थाना क्षेत्र विवाद में केस अब तक दर्ज नहीं कर सकी।
विज्ञापन

रौनाही थाना क्षेत्र के गांव अरथर निवासी मनीष सिंह का आरोप है पोंजी कंपनी हनी डेल निधि ने वर्ष भर पहले कुचेरा बाजार में कार्यालय खोला और लोगों को विश्वास में लेकर सैकड़ों लोगों का खाता खोला। करोड़ों रुपये जमा कर रातोंरात फरार हो गई।
आरोपी इसी जिले के मंजनाई थाना इनायतनगर निवासी सुजीत कुमार शुक्ल व इनकी पत्नी स्वेता शुक्ला सहित आधा दर्जन लोगों को बनाया गया है जिन पर अकेले शिकायत करता से 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप है साथ ही लगभग सात सौ से ज्यादा अन्य लोग कंपनी के शिकार बताए जा रहे है।
विज्ञापन

जिनसे कई करोड़ रुपये लेकर पोंजी कंपनी के लोग फरार है। इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक रौनाही दीपेंद्र सिंह ने बताया मामला थाना इनायतनगर से जुड़ा है रिपोर्ट भी वहीं दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें