फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजन्मभूमि पुजारी को सौंपा रामलला के लिए पोशाक

विज्ञापन
पुजारी आचार्य सतेंद्र दास को रामलला के लिए वस्त्र भेंट करते पं.कल्किराम। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। भारत को विश्वगुरु बनाने में जुटे प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की सफलता के निमित्त निरंतर आध्यात्मिक शक्तियों के सृजन में पूरी तन्मयता से लगे रामादल के अध्यक्ष पंडित कल्किराम ने 27 दिवसीय विघ्न विनाशक महायज्ञ को लेकर श्रीरामजन्म भूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास से भेंट कर उन्हें श्रीराम लला को पहनाई जाने वाली सफेद रंग की पोशाक एवं धर्म ध्वजा (विजय पताका) अर्पित कर मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु बनाने की कामना की।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण से शांति को लेकर पंडित कल्किराम द्वारा आयोजित महायज्ञ के क्रम में वर्तमान समय में पांचवां महायज्ञ संचालित है। जिसमें प्रात:काल विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश का आवाहन एवं सायं बेला में भगवती पीतांबरा का आह्वान कर यज्ञाहुति दी जा रही है। रामादल के प्रवक्ता गौरव प्रकाश शुक्ला ने बताया कि रामादल देश की सुख, समृद्घि एवं शांति के लिए आध्यात्मिक शक्तियों का आवाहन करने में निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें