फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल के सभी जिलों में होगा ड्रोन के जरिए सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भारत सरकार की स्वामित्व योजना के तहत मंडल के सभी जिलों में ड्रोन के जरिए सर्वे का काम कराया जाएगा। यह सर्वेक्षण का काम आबादी की जमीनों का सर्वे करने के साथ इसका डिजिटल मानचित्र तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने आबादी की जमीनों के सर्वे कराकर डिजिटल मानचित्र तैयार करवाएगा। बताया गया है कि पहले चरण में प्रदेश के लगभग 46 जिलों में यह सर्वे का काम किया जाना है। इसमें अयोध्या मंडल के सभी पांच जिले शामिल किए गए है। इन जिलों में आबादी की जमीनों के साथ ही सरकारी जमीनों का सर्वे किया जाएगा। इनमें नगर, नाली, सरकारी भवन के साथ अन्य जमीनें शामिल हैं।
इनका उद्देश्य आबादी की जमीनों का ड्रोन से सर्वे कराकर स्वामित्व का निर्धारण कर देना। इससे लाभ यह होगा कि आम आदमी अपनी गांव की संपत्ति का मूल्यांकन करवाकर बैंक आदि स्थानों पर लगा सकेगा। अब तक यह स्थिति नहीं थी। न ही इसका ऐसा कोई आर्थिक उपयोग किया जा सकता था लेकिन ड्रोन से सर्वे और डिजिटल मानचित्र बनने के बाद इनका उपयोग किया जा सकेगा। इसे दो साल में पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्ता ने बताया कि अयोध्या के साथ अयोध्या मंडल के सभी जिलों में यह योजना लागू की गई है। सभी जिलों में ड्रोन से सर्वे के बाद डिजिटल मानचित्र बनाया जाएगा। शासन के निर्देश के बाद जल्द ही इसको लेकर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें