फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला की शयन आरती में भी शामिल हो सकेंगें भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला की शयन आरती में भी अब भक्त शामिल हो सकेंगे। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इस बात को लेकर विचार कर रहा है। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि 25 मार्च से रामलला के दर्शन अवधि में बड़ा बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन

भोर के मंगला आरती से लेकर शयन आरती तक रामलला के दर्शन भक्तों को सुलभ हो सकेंगे। अभी वर्तमान में रामलला के भक्तों को दो पालियों में दर्शन की सुविधा है। पहली पाली में जहां भक्त सुबह 7 से 11 बजे तक व दोपहर 1 से 5 बजे तक दर्शन होता है।
उन्होंने कहा कि 25 मार्च चैत्र प्रतिपदा की भोर में वैदिक रीति से टेंट से अस्थाई नए मंदिर में रामलला को शिफ्ट किया जाएगा। कहा कि रामलला की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ रामलला के अस्थाई मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, शुक्रवार को अस्थाई मंदिर ट्रस्ट के सुपुर्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें