फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में 4 अप्रैल को होगी ट्रस्ट की दूसरी बैठक

विज्ञापन
परिसर का निरीक्षण कर बाहर आते ट्रस्टी चंपत राय, डा.अनिल मिश्रा व डीएम जिलाधिकारी अनुज कुमार झा। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या में 24 मार्च को रामलला नए मंदिर में शिफ्ट होंगे। 25 मार्च से चैत्र राम नवमी के पहले दिन राम भक्त नए मंदिर में रामलला के दर्शन कर सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जाएगा।
विज्ञापन

फाइबर मंदिर तक श्रद्धालुओं के पहुंचने के सुरक्षित मार्ग को तैयार होना है, जिससे दर्शन मार्ग की दूरी कम हो सके। वहीं दूसरी तरफ ट्रस्ट की दूसरी बैठक 4 अप्रैल को अयोध्या में होगी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने ट्रस्ट के सदस्यों डॉ. अनिल मिश्र व जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के साथ शनिवार को रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण भी किया।
रामलला को टाट के मंदिर से शिफ्ट करके फाइबर के बुलेटप्रूफ मंदिर में राम नवमी के पहले शिफ्ट कर दिया जाएगा। राम नवमी में फाइबर के बने मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। इस कार्य को प्राथमिकता पर लिया गया है। रामजन्मभूमि परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि ट्रस्ट की अगली बैठक 4 अप्रैल को रामनवमी के बाद अयोध्या में होगी। वहीं ट्रस्ट का कार्यालय राम जन्मभूमि प्रवेश मार्ग स्थित राम कचहरी मंदिर में खुलेगा।
विज्ञापन

ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय के साथ ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र व जिलाधिकारी अनुज झा ने शनिवार को प्रस्तावित कार्यालय वाले राम कचहरी मंदिर का निरीक्षण किया। यहां कार्यालय खोलने का प्रस्ताव मंदिर के महंत शशिकांत ने ट्रस्ट को दिया था।
सुंदर सदन में खुुलेगा कार्यालय का कंप्यूटर सेक्शन
इसी के बाद बीते मंगलवार को ट्रस्ट के सदस्यों ने राम कचहरी मंदिर का निरीक्षण किया और वहां कार्यालय खोले जाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया। इसके पहले राम कोट में स्थित सुंदर सदन में कार्यालय बनाने की चर्चा रही। बताया गया कि सुंदर सदन जीर्णशीर्ण है। इसे भी दुरुस्त कराकर यहां भी ट्रस्ट कार्यालय का कंप्यूटर सेक्शन खोला जाएगा। फिलहाल सुंदर सदन को दुरुस्त करने में वक्त लगेगा। माना जा रहा है कि इसी वजह से राम कचहरी में ट्रस्ट का कार्यालय खोलने की सहमति बनी।
महंत शशिकांत 2013 से कर रहे नित्य महाआरती
राम कचहरी के महंत शशिकांत दास 2013 से सरयू जी की नित्य भव्य महाआरती के आयोजक हैं। प्रदेश की योगी सरकार ने भी शासकीय सहायता देकर शशिकांत दास के सरयू आरती आयोजन को संबल प्रदान किया है। हर माह की पूर्णिमा एवं विशेष तिथियों पर सरयू की महाआरती विशेष तरीके से की जाती है। इस आरती में नित्य देश के कई हिस्से के लोग प्रतिभाग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें