बीकापुर। कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम करीब छह बजे बीकापुर कस्बे में प्रयागराज हाईवे पर हुआ।
नगर पंचायत क्षेत्र के सीका वार्ड के निवासी रामअचल यादव (70) किसी काम से बीकापुर बाजार आए थे।
वहां से अपनी स्कूटी से घर जा रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली के समीप पहुंचे सुल्तानपुर की ओर से अयोध्या की तरफ जा रही कार ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चालक के साथ कार को कब्जे में ले लिया। हादसे का शिकार हुए बुजुर्ग को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सक अजय सिंह ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।