रामलला के दर्शन कर बाहर आते सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता के. परासरन।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि मामले पर सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं का दल शनिवार को अयोध्या पहुंचा। इस दल का नेतृत्व रामलला के अधिवक्ता के.परासरन कर रहे थे।
उनके साथ उनके बेटे, बेटियां, नाती-पोते समेत उनके पुत्र पूर्व सॉलिसिटर जनरल मोहन परासरन समेत टीम में शामिल विभिन्न प्रदेशों के 18 अधिवक्ता शामिल रहे। टीम ने सुबह रामलला के दर्शन कर कोर्ट के फैसले की एक प्रति रामलला को सौंपी। दर्शन करने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता सीएस वैद्यनाथन, पीएस नरसिम्हा, पीवी योगेश्वरन, भक्तिवर्धन सिंह, श्रीधर पोटा राजू, अनिरूद्ध शर्मा समेत अन्य शामिल रहे।
वहीं, अमर उजाला से बातचीत में अधिवक्ताओं ने कहा कि सुबूतों के आधार पर हमें पूरा विश्वास था कि ये केस हम ही जीतेंगे जो सुप्रीम कोर्ट में प्रतिदिन हुई सुनवाई के बाद स्पष्ट होता गया।
मंदिर को लेकर बनने वाले ट्रस्ट को लेकर उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार ट्रस्ट की स्थापना हो, इसमें केद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल हो सकते हैं।