फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामभक्तों को मिलेगी मुफ्त लॉकर सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामजन्मभूमि परिसर में राममंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। उधर ट्रस्ट राममंदिर निर्माण के साथ-साथ रामभक्तों की सुविधा को लेकर भी काम कर रहा है। इसी क्रम में अब रामलला के दर्शनार्थियों को निशुल्क लॉकर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अमावां राममंदिर में पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल की ओर से 200 अमानती घर बनाए जाने का काम चल रहा है। भक्तों के लिए लॉकर सुविधा का शुभारंभ 4 जुलाई से हो जाएगा।
रामलला के दर्शन को आने वाले भक्तों के लिए अभी तक सामान आदि रखने की व्यवस्था नहीं थी। रामजन्मभूमि दर्शन मार्ग पर कहने को तो दो दर्जन से अधिक लॉकर चलते हैं लेकिन यहां आए दिन भक्तों के सामानों की चोरी उनसे अभद्रता की घटना सामने आती है।
विज्ञापन

अब रामभक्तों के लिए निशुल्क लॉकर की सुविधा होगी जहां भक्त अपने सामान, जूता-चप्पल आदि सुरक्षित रख सकेंगे। इसके लिए उन्हें कोई शुल्क भी नहीं देना पड़ेगा।
अमावां राममंदिर के प्रबंध समिति के सदस्य सायल कुणाल ने बताया कि रामभक्तों की एक बहुत बड़ी समस्या है उनके सामान का रखरखाव, ताकि वह सुरक्षित होकर दर्शन कर सकें।
अभी भक्तों को अपने सामान के रखरखाव के लिए काफी पैसा खर्च करना पड़ता है, अब अमावां मंदिर में भक्तों को यह सुविधा निशुल्क मिलेगी।
बताया कि लॉकर सुविधा का उद्घाटन 4 जुलाई को बिहार के मुख्य लोकायुक्त जस्टिस श्याम किशोर शर्मा करेंगे। बताया कि अमांवा राममंदिर की ओर से रामभक्तों के लिए निशुल्क राम रसोई का संचालन दो वर्षों से किया जा रहा है।
राममंदिर निर्माण के लिए चल रहे नींव भराई का कार्य तेजी से चल रहा है। राममंदिर की नींव 44 लेयर में भरी जानी है। अभी तक 12 लेयर बनकर तैयार हो चुकी है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि नींव भराई के लिए तीन बैचिंग प्लांट लगाए गए हैं। अब 48 घंटे में नींव की एक लेयर तैयार हो जा रही है।
बताया कि रामभक्तों के लिए अब अमावां मंदिर के सहयोग से निशुल्क लॉकर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। शीघ्र ही रामलला के दर्शन मार्ग पर बेंच व छाया के लिए शेड आदि की भी व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें