फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ क्षेत्र के कई स्थानों पर गिरे ओले

विज्ञापन
अयोध्या-झमाझम बारिश में गंतव्य की ओर जाते राहगीर - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
बीकापुर। बेमौसम बरसात का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। दोपहर को क्षेत्र में बारिश के साथ ब्लाक क्षेत्र के कई स्थानों पर ओले भी गिरे। बुधवार दोपहर करीब आधे घंटे तक बरसात हुई। बरसात के साथ क्षेत्र के असकरनपुर, बनकट, सहजपुर, कोछा, खजुरहट, महावा आदि गांव में बरसात के साथ ओले भी पड़े।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों में हुई बरसात से कई किसानों के खेत में खड़ी गेहूं की फसल और मड़ाई के लिए खेतों में पड़ी फसल भीगने से बर्बाद हो रही है। सूल्हेपुर निवासी बुद्धू पांडे उमरनी पिपरी निवासी कपिल देव पाठक सहित कई अन्य किसानों ने बताया कि अभी तक गेहूं की मड़ाई खत्म नहीं हुई थी। बरसात के कारण गेहूं की फसल भीग जाने से काफी नुकसान हुआ है। इस बार पहले भी बरसात से गेहूं फसल को नुकसान पहुंचा था। अब फसल तैयार होने के बाद मडाई के समय बरसात होने से पूरी फसल खराब हो गई।
बुधवार को दोपहर बारिश के साथ ओले पडने से भिंडी, करेला, टमाटर सहित अन्य सब्जियों के फसल को नुकसान पहुंचा है। असकरनपुर निवासी विनोद शुक्ल, अजय तिवारी, खजुरहट निवासी गुड्डू उपाध्याय, बनकट निवासी संतोष गौड़, घनश्याम तिवारी सहित कई किसानों ने बताया कि बुधवार को बारिश के साथ ओले पडने से सब्जियों की फसल को नुकसान हुआ है। जबकि मंगलवार शाम को तेज हवा और बरसात होने से विद्युत उपकेंद्र के एसीए केएलके सहित कई विद्युत फीडर की विद्युत आपूर्ति भी रात में बाधित रही। अवर अभियंता दिलीप कनोजिया ने बताया तेज हवा के कारण मंगलवार शाम को कई जगह पेड़ की डालिया विद्युत तार पर गिर कई थी। जिसके कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें