फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 18 Mar 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बारुन (अयोध्या)। अयोध्या से मजदूरी करके घर लौट रहे बाइक सवार राजगीर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। थाना इनायतनगर में अयोध्या रायबरेली फोरलेन पर गंगाराम का पुरवा के पास शनिवार रात आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार कुलदीप (30) निवासी झाऊ का पुरवा उछाहपाली की मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दूसरा युवक जितेंद्र (25) भी घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। इनायतनगर थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें