फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से प्लेटफार्म नंबर एक का ट्रैक धंसा

Mon, 18 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रोका गया ट्रैफिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहले से बदहाल प्लेटफार्म नंबर एक का ट्रैक सोमवार को जलभराव के दौरान जगह-जगह धंस गया। इंजीनियरिंग विभाग ने आननफानन इस पर ट्रेनों का आवागमन रोककर डेढ़ घंटे तक मरम्मत की और फिलहाल इसे चालू कर दिया है।
विज्ञापन


इंजीनियरों का कहना है कि देरसबेर फिर लाइन को ब्लॉक कर के पटरियां बदली जाएंगी, तभी स्थाई तौर पर ट्रैक दुरुस्त होगा। तब तक ट्रेनों का संचालन होता रहे इसके लिए पटरियों को गुटका डालकर चालू किया गया है। रविवार की सुबह नौ बजे के करीब तेज बारिश होने से रेलवे स्टेशन के सभी ट्रैकों पर पानी भर गया था।

प्लेटफार्म नंबर एक का ट्रैक करीब एक घंटे तक पानी में डूबा रहा। इस दौरान प्लेटफार्म एक से दिल्ली-आजमगढ़ सुपरफास्ट कैफियात एक्सप्रेस, डाउन जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस व डाउन इंदौर-राजेंद्रनगर (पटना) एक्सप्रेस को गुजारने से बदहाल ट्रैक और खराब हो गया।
विज्ञापन


जगह-जगह पटरियां दबाव से बैठ गयीं। पटरियां ऊपर-नीचे दिखाई देने लगीं। कोई हादसा न हो, इसे लेकर आननफानन में सोमवार की सुबह इंजीनियरिंग विभाग ने इसे दुरुस्त करने के लिए दोपहर में 12 से डेढ़ बजे तक लाइन को ब्लॉक करवा दिया।

टीआरटी मशीन से पटरियां गिरवा रहे इंजीनियरों ने कहा कि जलभराव के दौरान ट्रेन गुजरने से ट्रैक और खराब हुआ है। हालांकि कॉसन की वजह से संचालन में कोई खास दिक्कत नहीं आ रही है।

देरसबेर ब्लॉक लेकर खराब हुई पटरियों और स्लीपरों की जगह दूसरी पटरियां व स्लीपर डाले जायेंगे। इंजीनियरिंग विभाग के चीफ पीवे नंदन सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म   एक के जगह-जगह बैठे ट्रैक को जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें