फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे व बस स्टेशन पर भी कड़ी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे व बस स्टेशन पर भी सख्त रही सुरक्षा
विज्ञापन

लगेज स्केनर व मेटल डोर डिटेक्टर से होती रही जांच
फोटो-24, 26
अयोध्या। सुप्रीम कोर्ट से अयोध्या को लेकर आए फैसले के मद्देनजर अयोध्या-फैजाबाद रेलवे स्टेशन समेत फैजाबाद बस स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। वहीं, बस स्टेशन पर भी सुरक्षाकर्मियों की निगाह रही। अयोध्या रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी, यहां आ जा रहे श्रद्धालुओं के सामानों की लगेज स्केनर व यात्रियों की मेटल डोर डिटेक्टर से जांच होती रही।
विज्ञापन

स्टेशन के तीनों प्लेटफार्मों पर जीआरपी व आरपीएफ के जवान लगातार गश्त करते रहे, संदिग्धों की तलाशी ली जाती रही। वहीं टिकट घर, आरक्षण केंद्र के अलावा आउट साइड पर भी सुरक्षा बलों की नजर रही। जीआरपी प्रभारी आशीष त्रिपाठी ने बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के लिए चौकी के 17 कर्मियों के अलावा बाहर से आए 6 एसआई समेत 49 पुलिसकर्मी व एक प्लाटून पीएसी कंपनी तैनात की गई है। स्टेशन के अंदर व बाहर परिसर पर चप्पे-चप्पे पर इनकी तैनाती की गई है। करीब 12 जगह लगे सीसीटीवी के माध्यम से हर संदिग्धों व अराजकतत्वों पर नजर रखी जा रही है। वहीं बस स्टेशन पर भी सुरक्षा के इंतजाम रहे। हालांकि ज्यादातर बसें प्रशासन द्वारा ली जाने के कारण यहां बसों का आवागमन कम ही रहा। एआरएम नंद कुमार चौधरी ने बताया कि हाइवे पर बसों का आवागमन जारी रहा, हालांकि यात्रियों की संख्या नाम मात्र ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें