फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 पेट्रोल पंपों पर छापेमारी, सील तोड़कर हुई जांच

Tue, 02 May 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों में चिप के खेल की जांच के लिए सोमवार को जिले के पांच पंपों पर छापेमारी कर जांच की गई। उनकी सील तोड़ी गई लेकिन जांच टीम को कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली। 
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों की जांच के लिए जिला स्तर पर तीन टीम बनाई गई है जिसमें हर टीम में प्रशासन, बांट-माप विभाग और पेट्रोलियम कंपनियों के अफसर सदस्य है।

देवकाली-रीडगंज मार्ग पर आईओएसी की देवकाली सर्विस स्टेशन, सरदार एंड कंपनी और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की यश आटोमोबाइल की सघन जांच हुई। इसके अलावा फैजाबाद-सुल्तानपुर मार्ग मसौधा ब्लॉक के खानपुर मसौधा में सन आटोमोबाइल की भी जांच हुई।

फैजाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर सआदतगंज बाईपास स्थित आरकेबीके पेट्रोल पंप की भी जांच हुई। आईओसी के सहायक प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जांच में सील तोड़े गए लेकिन कहीं पर भी गड़बड़ी नहीं मिली।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की बैठक नाका में हुई जिसमें जांच के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग न किए जाने की मांग करते हुए जांच में जो भी दोषी मिले, उस पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में एनआर सिंह, केडी दुबे, संतोष सिंह, बीपी सिंह, श्याम रस्तोगी, सुरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें