फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिक पर मारा छापा

विज्ञापन
अयोध्या में क्लीनिक पर जांच करते अधिकारी व पुलिस। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। तहसील रुदौली क्षेत्र के एक निजी डॉक्टर की क्लीनिक पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई छापामारी से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मानक के विपरीत क्लीनिक चलाने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी।
विज्ञापन

गुरुवार शाम सीओ रुदौली डॉ. धर्मेंद्र यादव, पटरंगा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व सीएचसी मवई प्रभारी डॉ. रविकांत वर्मा ने एक निजी क्लीनिक पर छापामारी की।
डॉ. रविकांत वर्मा ने बताया कि छापामारी के दौरान क्लीनिक पर कोई मरीज नहीं मिला। क्लीनिक संचालक विजय कुमार ने रजिस्ट्रेशन पत्र आदि दिखाया है, जिसे जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन

बताया कि क्लीनिक से ग्लूकोज की खाली दो बोतलें व काफी मात्रा में सिरिंज व अंग्रेजी दवाइयां भी बरामद हुईं हैं। बताया कि जांच की जा रही है। मानक विहीन होने पर उसे सीज कर संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें